अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दिया। इसके अलावा विदेशी सामानों के बहिष्कार की अपील की गई। जल संरक्षण और पौधरोपण अधिक संख्या में करने को कहा। बड़ा बाजार तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए कोशिश की जा रही है।
सुधांशु ने कहा, भारत के बाजार, भारत के किसान, भारत के मजदूर को बचाने के लिए तथा सीमा पर सैनिक की रक्षा और उनके सम्मान के लिए हमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। विस्तारवादी चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी वस्तुओं के साथ-साथ विदेशी वस्तुओं का पूर्णत: बहिष्कार करना होगा। जिला संयोजक राहुल मोहन माहेश्वरी ने कहा, स्वस्थ और संपन्न भारत के लिए हमें जागरूक होकर एक मन से स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादक इकाइयों को बढ़ाना होगा। मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा विदेशी सामानों के पूर्ण बहिष्कार करने की शपथ ली। इस मौके पर मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन के पूर्णत: बहिष्कार का निर्णय लिया गया और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान सनी सक्सेना, गौरव कुमार, अंकित टंडन, वैभव त्यागी, शिवम प्रजापति, सुनील शर्मा, दीपक सैनी, आलोक चौहान, कपिल सिंह, शशिकांत जैन, दीपक गोयल, विक्की यादव आदि रहे।