अमरोहा। महाकुंभ मेला पूरा होने के बाद रोडवेज बसों का लौटना शुरू हो गया है, जिससे शहर समेत आसपास के गांवों से जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी से निजात मिलेगी। वहीं अब होली को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि महाकुंभ में भेजी गई सभी बसें रोडवेज बस लौट आई हैं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड में इस समय कुल 91 बसे हैं, जिसमें से 17 बस अनुबंधित और 74 बस निगम की हैं। उन्होंने कहा कि बसों की कोई कमी नहीं है। होली पर्व को लेकर दिल्ली, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद समेत अन्य मार्गों पर बसों के फेरों को बढ़ा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, डिपों से बसों को समय समय पर निकाला जाता रहेगा।
-