फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर से दिल्ली समेत चार शहरों के लिए बस शुरू

Tue, 13 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों ने हसनपुर रोडवेज अड्डे से बसों के संचालन का दायरा बढ़ा दिया है। दिल्ली, हरिद्वार, बरेली समेत चार शहरों के लिए बसों का संचालन कराया जा रहा है। जिससे यात्रियों में खुशी है।
वहीं, बसों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 28 अप्रैल को अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

हसनपुर रोडवेज बस स्टैंड से हरिद्वार और अलीगढ़ के लिए एक-एक बस का संचालन पहले से होता है। जबकि, अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। यात्री दिल्ली, बरेली और चंदौसी, संभल जाने के लिए हसनपुर में संभल अड्डा या ब्लॉक तिराहा पर घंटों बसों का इंतजार करते थे।
रोडवेज अड्डा होने के बावजूद भी उस पर प्रमुख शहरों के लिए बसें उपलब्ध नहीं थी। अमर उजाला ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या पर खींचा तो अधिकारी हरकत में आए। अब दिल्ली, अमरोहा और मुरादाबाद, बरेली व चंदौसी के लिए भी बसों का संचालन हो रहा है।
समय सारिणी
- हरिद्वार के लिए सुबह 5:50 बजे : हसनपुर अड्डे से हरिद्वार जाने के लिए सुबह 5:50 बजे बस रवाना होती है। यह बस गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर, नूरपुर, नहटोर कोतवाली, नजीबाबाद, भागूवाला होते हुए सुबह साढ़े दस बजे हरिद्वार पहुंचती है। वहां से करीब 11 बजे वापस इसी रूट से होते हुए हसनपुर आती है।
- अलीगढ़ के लिए सुबह 6:15 बजे : अलीगढ़ जाने के लिए सुबह 6:15 बजे बस रवाना होती है। पहले यह बस गजरौला पहुंचती है। वहां से 6:50 पर वापस हसनपुर होते हुए रहरा, गवां, अनूपशहर होते अलीगढ़ पहुंचती है। फिर इसी रूट से लौटती है।
- बरेली के लिए सुबह छह बजे : हसनपुर से बरेली के लिए सुबह छह बजे बस रवाना होती है। यह बस गजरौला से अतरासी, जोया, डिडौली, मुरादाबाद, रामपुर होकर बरेली पहुंचती है। इसी रूट से लौटती है।
- दिल्ली के लिए दो बसें सुबह 6:20 बजे : हसनपुर से दिल्ली के लिए सुबह 6:20 बजे दो बसें रवाना होती हैं। जो गजरौला होकर दिल्ली और दिल्ली से गजरौला हसनपुर संभल, चंदौसी पहुंचती है। फिर चंदौसी से वापस हसनपुर आती है।हसनपुर से चार दिल्ली,
विज्ञापन

- हरिद्वार समेत चार बड़े शहरों को रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया गया है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार अन्य सुविधाओं को भी पूरा किया जाएगा। - अनिल कुमार, एआरएम अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें