फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बस, दो यात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। मनाली और लद्दाख से मजदूरी कर नेपाल लौट रहे मजदूरों से भरी निजी बस सोमवार सुबह करीब पांच बजे मोहम्मदाबाद गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज पर सीमेंट की बोरी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में नेपाल के मेलकुली निवासी भगीराम (58) और सुर बिष्ट (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत 18 लोग घायल हो गए। हादसा चालक दुर्गा प्रसाद को झपकी आने से हुआ।
बस में करीब 22-23 लोग सवार थे। सुबह के समय सभी नींद में थे। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से लगे तेज झटके से उनकी नींद टूटी तो चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। खुम बहादुर की हालत गंभीर होने पर उसे डिडौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में नेपाल के बड़कुली थाना क्षेत्र के मेलकुली गांव के करीब 20 लोग मजदूरी के लिए मनाली और लद्दाख गए थे।
सोमवार को निजी बस से लौटते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने क्रेन मंगाकर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें