फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रही बनबसा डिपो की बस ट्रक में घुसी

सार

दिल्ली जा रही बनबसा डिपो की बस ट्रक में घुसीबस चालक सहित 16 लोग घायल, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गयागजरौला (अमरोहा)।तीन की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को हाइवे से अलग हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जा रही बनबसा डिपो की बस ट्रक में घुसी
विज्ञापन

बस चालक सहित 16 लोग घायल, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली जा रही बनबसा डिपो की सरकारी बस शुक्रवार आधी रात बाद करीब ढाई बजे कांकाठेर ढाल के समीप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। घटना में बस चालक सहित 16 यात्री घायल हो गए। हादसा ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने के कारण हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तीन की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड स्थित चंपावत जिले के बनबसा डिपो की सरकारी बस को लेकर चालक राजेंद्र प्रसाद टम्टा उत्तराखंड के टनकपुर से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार आधी रात बाद करीब ढाई बजे बस कांकाठेर ढाल के निकट पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। राजेंद्र जब तक ब्रेक लगाता, बस पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में बस चालक राजेंद्र प्रसाद टम्टा, बस में सवार नेपाल के जिला कंचनपुर के बेलाडोना निवासी संजय कुमार उनकी पत्नी राधिका, भतीजा काव्य, दोस्त की पत्नी विमला, कंचनपुर निवासी मनोज जोशी, महेंद्र नगर नेपाल निवासी नारायण जोशी व उनकी बहन जानकी, हरियाणा के हिसार के एनआईटी निवासी दिनेश कुमार व उनकी पत्नी किरन जोशी, बेटा हर्ष, मां द्रोपदी, बेटी जिज्ञासा, उत्तराखंड के नैनीताल के शक्ति फार्म निवासी वृतिका विश्वास, बेटा जीत विश्वास, बेटी मनीषा विश्वास घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। वृतिका विश्वास, मनोज और जीत की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को हाइवे से अलग हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें