फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, चालक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर शहवाजपुर डोर के पास रविवार तड़के करीब 2.30 बजे हरदोई डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बस दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे में बस के चालक हरदोई के शाहबाद निवासी नजमुद्दीन (35) की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक संभल निवासी मुख्तियार और बस सवार सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, इस बीच पीछे से आई एक कार बस में घुस गई। हालांकि, कार चालक व उसमें सवार लोग कार छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान को हाईवे पर शहवाजपुर डोर के पास हादसे की सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हरदोई डिपो की रोडवेज क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, एक कार पीछे से बस में घुसी थी। हालांकि कार में कोई सवार नहीं था। वहीं, हाईवे किनारे पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा पड़ी था। उसका चालक संभल के खानपुर निवासी मुख्तियार गंभीर रूप से घायल था। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मची थी। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला जिनमें चालक और सात यात्री घायल थे। ट्रैक्टर चालक, घायल यात्रियों व बस चालक हरदोई के शाहबाद निवासी नजमुद्दीन को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, मुख्तियार को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों ने बताया कि रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराई गई। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी बस में घुस गई। हालांकि कार सवार लोग चल गए है। उधर, हादसे में बस चालक की मौत हो गई है जबकि ट्रैक्टर चालक व बस में सात यात्री घायल हुए है।

हाईवे पर लग गया था जाम, बस में फंसा था चालक

हाईवे पर हादसे का शिकार हुई बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें शानू शर्मा, राधा कृष्ण, रामनरेश, कृष्णा, शर्बती, जीवा, मंजूदा खान निवासी हरदोई घायल हो गए। चालक बस के स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकला तो पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे निकाला। उधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मुख्तियार घायल हो गए। हाईवे पर रात हादसे के कारण जाम लग गया था। दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन से हादसे का शिकार बस और दूसरी दिशा में पलटे पड़े धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। उधर बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें