फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ती कार में शार्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बंबूगढ़-जोया रोड पर दौड़ती कार में शार्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में कार आग का गोला बन गई। चालक ने धधकती कार से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र के मोहल्ला नूर नगर ओखला निवासी सैयद अली शोएब शुक्रवार को शाम अमरोहा में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। अभी उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बंबूगढ़-जोया रोड स्थित फराशपूरा गांव के पास पहुंची थी। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को लपटों में घेर लिया। तभी शोएब चलती कार से कूद गए। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गए। थोड़ी देर में कार आग का गोला बन गई। अली शोएब ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले ही कार जल चुकी थी। पुलिस ने घायल अली शोएब को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कार में आग शार्ट सर्किट से लगी थी। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें