फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुनगढ़ गांव में सांड़ का आतंक, पिता-पुत्र को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव सुनगढ़ माफी में एक सांड़ ने आतंक मचा रखा है। सांड़ ने शनिवार की शाम पिता-पुत्र को घायल कर दिया। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। एक हफ्ते पहले भी सांड़ ने एक ग्रामीण को घायल किया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ को पकड़ने की मांग की है। ग्राम वाजिदपुर में भी सात दिन पहले सांड़ ने घर में घुस कर एक महिला को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

गांव सुनगढ़ माफी में मोहम्मद अलताफ अपने पुत्र अरहान के साथ जा रहे थे। अचानक सामने से आए सांड़ ने पिता-पुत्र को दौड़ा लिया। गांव में बचने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिलने पर सांड़ ने दोनों पर हमला बोल दिया। पिता-पुत्र के सिर में चोट आई है। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड़ को वहां से भगाया। ग्राम प्रधान मोहम्मद युनूूस ने बताया कि एक हफ्ते पहले सांड़ ने 60 साल के बुजुर्ग अनवार पर भी हमला कर उनको घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें