गजरौला। सीएचसी की आधुनिक सुविधाओं से लैस लैब इस माह शुरू हो सकती है। आवासीय कॉलोनी में टीकाकरण कक्ष के पास लैब का भवन बनकर तैयार हो गया। लैब शुरू हो जाने से आसपास के लोगों को जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
भवन के दो मंजिला भवन के निचले तल पर बड़ा हॉल बनाया गया है। ऊपरी मंजिल पर चार कमरे बनाए गए। लैब के भवन के निचले तल पर हॉल में जांच कराने के साथ ही मरीजों की रिपोर्ट की टेस्टिंग की जाएगी। इसके अलावा हॉल में रिसेप्शन बनेगा।
सेंपल कलेक्शन का काम किया जाएगा। हॉल में ही मरीजों की जांच करने के बाद उनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। लैब के भवन का निर्माण कार्य अप्रैल में शुरू किया गया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि लैब का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस माह लैब शुरू हो सकती है।