फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक एमएलसी सीट पर चुनाव का बजा बिगुल, 23 अक्तूबर को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली विधान परिषद सीट के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मौजूदा सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होने के कारण रिक्ति को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अमरोहा समेत बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल जिले शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अमरोहा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी तैयारियां भी शुरू की जाएंगी। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम निर्वाचक नामावली पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें