फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधे घंटे में 99 करोड़ से अधिक का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक हुई। मात्र तीस मिनट में ही शहर के विकास के लिए तैयार खाका पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। जनप्रतिनिधि शहर के विकास के लेकर कितने संजीदा हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। बैठक केवल औपचारिकता निभाने तक रही। 99 करोड़ रुपयों से अधिक बजट पर सभी की सहमति बन गई। जिससे फिलहाल शहर के चौराहों पर साैंदर्यीकरण कराया जाएगा। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल छह वार्डों में भी विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए पहल दिखी। बैठक में सभासदों से अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन


इस साल अमरोहा नगर पालिका परिषद की पहली बैठक मंगलवार को अध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई। जिसमें सभी चालीस सभासद शामिल हुए। इस दौरान ईओ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पालिका के वार्षिक मूल बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 पर चर्चा की। इस दौरान ईओ ने बताया कि नगर पालिका के पास वर्तमान में 6 लाख 57 हजार 900 रुपये अवशेष हैं। जबकि पूरे साल में नगरपालिका को 99 करोड़ 35 हजार रुपये की आमदनी होगी। जबकि एक साल में 99 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये का खर्चा होगा। आखिर में पालिका अध्यक्ष ने बजट की सराहना की। इसके साथ ही सभासदों ने बजट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। बजट पास होने के बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया।
-
तनख्वाह, पेंशन व भत्तों पर खर्च होंगे 60 करोड़
ईओ ने बताया कि बैठक में पास 99 करोड़ में 60 करोड़ रुपये नगरपालिका कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन, डीजल व अन्य भत्तों पर खर्च होगा। ताकि, समय से कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर दी जा सके। वहीं, बजट के अभाव में लटकी पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी आसानी से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


40 करोड़ से बनेंगी सड़कें व नालियां, होगा विकास
बैठक में शहर के विकास कार्यों पर भी मुहर लगी। बैठक में पास हुए टोटल बजट में से करीब 40 करोड़ रुपये शहर के चौराहों के सुंदरीकरण व सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। सीमा विस्तार के दौरान नगरपालिका में शामिल नई आबादी को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी।
-
सभासदों के साथ मिलकर शहर का चहुंमुखी विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पालिका द्वारा लगातार विकास कराने और स्वच्छता पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, जनता की परेशानियों को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। बैठक में सभासदों से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

-शशि जैन, पालिका अध्यक्ष, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें