फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली के युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब तीन महीने पहले ननिहाल आए दिल्ली निवासी कैफ का अपहरण करके फिरौती मांगने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इतना ही नहीं नकली करेंसी चलाने वाले अपहृत के रिश्ते के मामा फैसल को भी आरोपी बनाया गया है। अपराधी फरमान उर्फ काला बच्चा इस गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कैफ 25 नवंबर को अमरोहा नगर के मोहल्ला मच्छरट्टा स्थित अपनी ननिहाल आया था। अपहृत कैफ दिल्ली के थाना चांदनी महल क्षेत्र के कटरा तुर्कमान गेट के रहने वाले शाहिद का बेटा है। 29 नवंबर की शाम कैफ की मां परवीन बब्बी को लेने बस स्टैंड पर जा रहा था, लेकिन वह बस स्टैंड पर जाने की बजाय भूड़ चौकी क्षेत्र में नशे की पुड़िया लेने चला गया। यहां मिले दो युवकों ने उसकी जेब में रखे 8600 रुपये लूट लिए। बाद में आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। भूड़ चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान स्थित कब्रिस्तान ले जाकर बंधक बना लिया।
इस बीच अपहर्ताओं को उससे लूटे नोट नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने उसकी मां परवीन बब्बी को फोन करके बताया कि मोहम्मद कैफ पर नकली नोट मिले हैं। इसलिए आरबीआई की टीम आई है। इसके थोड़ी देर बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ के अपहरण की जानकारी दी और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। मोहम्मद कैफ की मां परवीन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सक्रिय हुई पुलिस ने कब्रिस्तान को घेर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत मोहम्मद कैफ को सकुशल बरामद कर लिया। तब आरोपियों ने अपना नाम फरमान उर्फ काला बच्चा निवासी अफगानान अमरोहा और फरमान निवासी शिवालाकलां जनपद बिजनौर बताया था। आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस और मोहम्मद कैफ के लूटे गए रुपये बरामद हुए थे। जबकि कैफ के पास से बरामद हुए नकली नोट उसके मामा फैसल ने दिए थे, लिहाजा पुलिस ने उसे भी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें