फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी का सोना खरीदने के आरोप में बसपा नेता हिरासत में, साथ ले गई फरीदाबाद पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चोरी का सोना खरीदने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद की पुलिस बसपा नेता को अपने साथ ले गई। शनिवार की शाम फरीदाबाद पुलिस द्वारा दबिश देकर बसपा नेता को साथ ले जाने से मोहल्ले में खलबली मच गई।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर सात में स्थित हुडा मार्केट में स्थित तरुण ज्वैलर्स की दुकान में सात जनवरी को करोड़ों रुपये की चोरी हुई थी। इस चोरी का मास्टर माइंड थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी सौरभ वर्मा था। पुलिस ने सौरभ वर्मा व चुचैला कलां के ही एक अन्य बदमाश को चार दिन पहले पकड़ लिया था। पुलिस ने सौरभ वर्मा से चोरी किए गए सोने के बारे में पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सौरभ वर्मा ने बताया कि चोरी किया गया सोना बहुजन समाज पार्टी के मंडल मुरादाबाद के पूर्व कार्डिनेटर को बेचा गया है। बसपा नेता की महादेव चुंगी के पास ज्वैलरी की दुकान है।

फरीदाबाद पुलिस ने शनिवार की शाम सौरभ वर्मा व दूसरे बदमाश को साथ लेकर बसपा नेता के यहां दबिश दी। उस समय स्थानीय पुलिस भी उनके साथ थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने फरीदाबाद पुलिस के यहां आकर दबिश देने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चुचैला कलां में अक्सर पहुंचती है पुलिस

थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के आरोपी देश के करीब प्रत्येक राज्य में चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। देश के हर राज्य की पुलिस यहां आकर चोरों की तलाश में दबिश देती रही है। फरीदाबाद में ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी के सिलसिले में चुचैला कलां के लोगों को हाथ सामने आया था। सरगना सौरभ वर्मा पहले भी कई मामलों में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें