फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व चेयरमैन पति व बसपा नेता पर सड़क बनवाने की एवज में 30 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्लाॅटिंग को जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका के माध्यम से सड़क बनवाने की एवज में 30 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप प्रॉपर्टी डीलर द्वारा पूर्व चेयरमैन पति एवं बसपा नेता शादाबा टाटा पर लगाया है। इतना ही नहीं रकम मांगने पर मारपीट करने एवं जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में चेयरमैन पति, उनके पिता एवं छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर फुरकान का कहना है कि ब्लॉक काॅलोनी के पीछे की तरफ प्लाटिंग चल रही है। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन पति शादाब टाटा ने प्लाटिंग के रास्ते पर पक्की सड़क बनवाने का भरोसा दिया। इसकी एवज में दो जून 2022 को 20 लाख चेयरमैन पति शादाब टाटा ने खुद लिए और 25 जून 2022 को दस लाख पिता राहत खां को दिलवाए, लेकिन तय समय में सड़क नहीं बनाई गई। रकम वापस करने को कहा तो अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

10 अप्रैल को फुरकान अपनी प्लाॅट पर बैठा हुआ था। आरोप है कि चेयरमैन पति पिता और भाई को साथ लेकर वहां पहुंचा और हिसाब चुकता करने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। इनसे बचकर भागने का प्रयास कि तो हवाई फायरिंग की गई। मामले की शिकायत थाने पर की गई, लेकिन पुलिस ने जांच करने का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया। अब पीड़ित ने फिर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में पूर्व चेयरमैन पति शादाब टाटा, उनके पिता राहत खां और भाई राजा खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, पूर्व चेयरमैन पति शादाब टाटा का कहना है कि मेरे फुरकान पर 20 लाख रुपये थे, उसमें पांच लाख बकाया हैं। उनका तकादा करने पर झूठा आरोप लगाया है। राजनैतिक द्वेषभावना के चलते बदमान करने के उद्देश्य से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच में सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें