फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएसए ने किया दो स्कूलों का निरीक्षण, प्रधानाध्यापकाें का स्पष्टीकरण तलब

Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसए डॉ. मोनिका ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा व कंपोजिट विद्यालय सिहाली गौसाई का औचक निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बीएसए ने विकास खंड गजरौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर छात्र संख्या आठ पाई गई। मिड-डे-मील पंजिका में 68 बच्चे दर्ज पाए गए। वर्ष 2025-26 की खेल सामग्री (किट) नहीं खरीदी गई है। दो टैबलेट के सापेक्ष एक टैबलेट पाई गई। कक्षा कक्ष में पाठ्य पुस्तक अस्त व्यस्त पड़ी मिली। स्मार्ट क्लास बंद मिली। बीएसए ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉफ को फटकार लगाई। कमियों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए।
तीन दिन के अंदर प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय सिहाली गौसाई पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दीवार पर टोल फ्री नंबर लिखा हुआ नहीं पाया गया। दो टेबलेट के सापेक्ष मात्र एक टेबलेट पाया गया। छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्र संख्या सात मिली। मिड-डे-मील पंजिका में छात्रों की संख्या दर्ज नहीं की गई थी। खाने का सैंपल भी प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं दिखाया गया। विद्यालय में अन्य कार्य भी सही ढंग से नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉफ को फटकार लगाई गई। कमियों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए। तीन दिन के अंदर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें