अमरोहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को जांचने के लिए ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर देखते हुए पहाड़े और गिनती भी सुनी। उन्होंने स्कूल में टेबलेट को क्रियाशील कराते हुए निपुण लक्ष्य एप का प्रतिदिन उपयोग करने के निर्देश दिए।
बुधवार को बीएसए डाॅ. मोनिका ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक बालिका विद्यालय कोट का निरीक्षण किया। इस दौरान 70 पंजीकृत बच्चों में 55 बच्चे उपस्थित मिले। शैक्षिक गुणवत्ता को जांचने के लिए उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी सुने और लिखवाकर भी देखा। उन्होंने प्रधान अध्यापिका मोहसिन हता को विद्यालय के उपयोग के लिए मिले टेबलेट को क्रियाशील कराया। उन्होंने टेबलेट पर रोजाना निपुण एप का उपयोग करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पीरजादा का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय में 80 छात्रों के सापेक्ष 51 छात्र उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चे निपुण श्रेणी के पाए गए।