फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी समारोह से लौट रहे भाइयों पर हमला, चार के खिलाफ केस

Mon, 17 Nov 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शादी समारोह से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से रेलवे फाटक पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। बिजनौर के चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी महेश व उसका भाई महेंद्र एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा रोड स्थिति बरातघर में आए थे। महेश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शादी समारोह से वह रविवार दोपहर बाद अपने घर वापस जा रहे थे। अमरोहा रेलवे फाटक के पास नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी बोबी, गोलू, राहुल व रिंकू ने उनको घेरकर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। उनको मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया। महेश का आरोप है कि हमलावर जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उनको सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें