फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूल से बुलाकर छात्र पर जीजा ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव गंगाचोली में शुक्रवार को अलमारी की चाबी न मिलने पर एक जीजा ने अपने 15 वर्षीय साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव गंगाचोली निवासी किसान का बेटा जितेंद्र गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी उसका बहनोई स्कूल पहुंचा। उसने शिक्षकों से बोला कि छात्र के पिता की तबीयत खराब है और वह उसे घर लेने आया है। इसके बाद शिक्षकों ने छात्र को उसके साथ भेज दिया। रास्ते में आरोपी ने अलमारी की चाबी मांगी। छात्र के मना करने पर बौखलाए आरोपी ने छात्र के पेट और कनपटी पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी नाराज होकर मायके आ गई थी और अलमारी की चाबी साथ ले आई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें