फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक सहभागिता से बगद नदी को पुराने स्वरूप में लाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बगद नदी के पुनरुद्धार को लेकर चल रहे अभियान के संबंध में सीडीओ ने संबंधित बीडीओ समेत ग्राम प्रधानों और सचिवों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पैमाइश के अभियान में तेजी लाकर जमीन की जुताई कराने को कहा। उन्होंने नदी के स्वरूप को वापस लाने के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बगद नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। सोमवार को गजरौला के शकूराबाद से इसकी शुरुआत की गई। जिले में बगद नदी 39 गांवों से होकर गुजरती है। लेकिन अधिकांश जगहों पर नदी की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। जिसके चलते नदी नाले के स्वरूप में तब्दील हो गई। बुधवार को विकास भवन में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने गजरौला, हसनपुर एवं गंगेश्वरी के बीडीओ तथा नदी के गुजरने वाले गांवों के प्रधानों एवं सचिवों की बैठक ली। कहा कि एक साल के भीतर नदी को उसके पुराने स्वरूप में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग को साथ लेकर कब्जाई जमीनों की पैमाइश कराकर खाली कराने तथा जमीन की तुरंत जुताई कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां-जहां जेसीबी से खोदाई की जानी है, उसका चिन्हांकन कर एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भिजवा दें। जिससे समय रहते स्वीकृति हो सके। कहा कि पंचायतें अभियान चलाकर सामाजिक संगठनों को भी साथ लें।
बताया कि 16 मई से हसनपुर एवं गंगेश्वरी ब्लॉक में भी हवन पूजन के साथ बगद नदी के पुनरुद्धार की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, गजरौला के बीडीओ प्रशिक्षु एसडीएम विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें