फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगानगर पुल की एप्रोच हुई क्षतिग्रस्त, फिर भारी वाहनों की के आवागमन पर पाबंदी

Fri, 04 Aug 2023 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर के गंगानगर से बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगा पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त होने चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस बार कार पर भी पाबंदी लगा दी है। केवल दो पहिया व पैदल जाने वालों के लिए मार्ग खोल रखा है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा कटान होने से पिछले वर्ष गंगा नगर पुल की एप्रोज क्षतिग्रस्त होने कारण यहां दो माह तक आवागमन रोक दिया गया था। इसी को देखते हुए अहतियात के तौर पर एक माह पहले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। लेकिन कांवड़ यात्रा में रूटडायवर्जन होने से यहां अधिक मात्रा में कार का गुजरना र हता है। उधर, गंगा का कटान अधिक होने की कारण दो दिन पूर्व गंगा नगर पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार मित्तल का कहना है कि पुल की एप्रोज क्षतिग्रस्त होन की वजह से भारी वाहनों और कार जैसे वाहनों पर भी इस बार रोक लगा दी है। एप्रोच की मरम्मत करा दी है। लेकिन अहतियात के तौर पर जलस्तर कम होने तक भारी वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें