फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रदूषण विभाग की एनओसी बगैर चल रहे ईंट भट्ठों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रशासन ने रॉयल्टी जमा किए व प्रदूषण विभाग की एनओसी बगैर चल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईंट भट्ठों को बंद करा दिया। दमकल की गाड़ी से उनकी आग को बुझा दिया गया। चिमनियों को जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों के रॉयल्टी जमा किए व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एनओसी के बगैर चलने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सुरेश त्रिपाठी के साथ संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव मलकपुर भूड़ शुमाली, चुचैला कलां व शाहपुर स्थित तीन ईंट भट्ठों पर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा रॉयल्टी नहीं जमा की गई थी और न ही उनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी थी। फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों भट्ठों की आग को बुझा दिया गया है। टीम में शामिल अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से चिमनियां क्षतिग्रस्त कर ईंट भट्ठों का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें