फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए मीडिएटर्स की बैठक में मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए मीडिएटर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी बातचीत और सहमति के आधार पर निस्तारण कराने के साथ आमजन को मध्यस्थता के लाभों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा और प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। मीडिएटर्स को पात्र मामलों में मध्यस्थता को बढ़ावा देने और पक्षकारों को इसके लाभ समझाने के निर्देश दिए गए। सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बजाय आपसी बातचीत और समझौते से संभव है। इससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ पक्षकारों के बीच सौहार्द भी बना रहता है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लंबित वादों का वैकल्पिक विवाद समाधान के जरिए निस्तारण कर आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। बैठक में विधिक जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक न्यायिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें