फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर ब्राह्मण सभा का विरोध, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर ब्राह्मण सभा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि प्रश्नपत्र में दिए गए एक विकल्प से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पं. पवन कौशिक ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन आयोजित पेपर में एक प्रश्न पूछा गया था, जिसमें अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द बताने को कहा गया था। इसके विकल्पों में पंडित शब्द भी शामिल किया गया था, जिस पर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किसी भी परीक्षा या सार्वजनिक मंच पर नहीं होना चाहिए।
महामंत्री मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कुछ स्वार्थी और कुटिल मानसिकता के लोग ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए इस तरह के तरीके अपनाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाले संबंधित लोगों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, विकास व्यास, राम प्रकाश शर्मा, विपुल शर्मा, प्रतुल शर्मा, वामदेव नौटियाल, शिवम शर्मा, सुभाष शर्मा, स्वीकृत शर्मा, राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें