गजरौला। बीफार्मा के छात्र को सिर में धारदार हथियार से हमला कर चाचा ने घायल कर दिया। घायल को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने सीएचसी में उसका उपचार कराया। आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
मामला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में शनिवार दोपहर का है। गांव निवासी मुस्करान बीफार्मा का छात्र है। उसका कहना है कि वह अपने पिता के साथ घर खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान उसका चाचा उसके पिता को गाली देने लगा। विरोध करने पर चाचा ने धारदार हथियार दाब से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। उसके सिर में इस कदर घाव था कि गांव से गजरौला थाने और सीएचसी तक आने पर भी खून टपक रहा था। पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। छात्र का मेडिकल करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद