फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहे मासूम काे युवक ने अगवा किया

Thu, 01 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
हम उम्र बच्चों के साथ खेल रहे 7 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया। शहर का ही युवक मासूम को पतंग दिलाने के नाम पर ले गया था। बच्चों ने बताया गया कि एक युवक पतंग दिलाने के बहाने ले गया है। मामला 28 नवंबर का है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। गुरुवार को परिजन फिर कोतवाली पहुुंचे और अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ के लिए एक युवक को उठाया है। 
विज्ञापन


शहर के रेता दरबारे कलां मोहल्ला निवासी भूरा खेतीबाड़ी करता है। 28 नवंबर की शाम उसका 7 वर्षीय बेटा रिजवान, मोहल्ले के ही फाजिल, अजीम, फैसल आदि हमउम्र बच्चों के साथ शाम पांच बजे घर से बाहर खेल रहा था। इसी दरम्यान एक युवक आया। उसने बच्चों से पतंग दिलाने की बात कहते हुए अपने साथ चलने को कहा।

सारे बच्चों ने मना कर दिया, लेकिन रिजवान उसकी बातों में आ गया। वह बालक को अपने साथ ले गया। शाम को खेलने के बाद बाकी साथी अपने-अपने घर पहुंचे, लेकिन रिजवान नहीं गया। परेशान परिजन उसे ढूंढने निकले। नहीं मिला तो उसके साथियों से जानकारी की। बच्चों ने बताया कि एक युवक पतंग दिलाने के बहाने ले गया था। जिस पर परिजनों की पैरों तले की जमीन खिसक गई। उस युवक के घर गए तो वह गायब मिला।
विज्ञापन


आरोपी युवक कटकुई मोहल्ले का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजन घंटों तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

एक युवक को उठाया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें