फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी स्कूल के चौकीदार का शव मिला

Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। संदिग्ध हालात में निजी स्कूल के चौकीदार राजपाल (52) की मौत हो गई। उनका शव नलकूप के हौज में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक चपरासी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर जिवाई गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी शशि के अलावा दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक राजपाल सिंह हसनपुर कलां गांव के रहने वाले शिवकुमार के स्कूल में चौकीदार के पद पर नौकरी करते थे। शुक्रवार के शाम राजपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब पांच बजे उनका शव स्कूल मलिक के नलकूप की हौज में भरे पानी में उतराता मिला। स्कूल प्रबंधन में मामले की जानकारी राजपाल सिंह के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें