फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हार्टअटैक से महिला की मौत

Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। सोते समय महिला को हार्टअटैक आ गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। महिला को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में 50 वर्षीय खातून परवीन पत्नी अब्दुल सत्तार रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को अपने घर पर सोई हुईं थी। वह बिल्कुल स्वस्थ थीं। रात करीब तीन बजे सोते समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया। सीने में दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हुई। कुछ समय बाद परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें