फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : लॉग बुक में दर्ज करना होगा स्ट्रांग रूम खोलने और बंद करने का कारण

Thu, 09 Feb 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में है। परीक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। डबल लॉक में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। इसे खोलने और बंद करने के लिए लॉगबुक बनेगी। कक्ष को खोलने, लॉक करने और सील करने की कार्रवाई केंद्र व्यस्थापक, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा। तीनों को लॉक बुक की संपूर्ण जानकारी अंकित करनी होगी। जितनी बार भी लॉक खोला जाएगा, हर बार डाटा भरना होगा। परीक्षा प्रारंभ करते समय प्रश्नपत्र वितरित करने के लिए एक पाली में एक बार ही लॉक खोला जाएगा। प्रश्नपत्र निकलने के बाद तत्काल उसे सीलबंद करना होगा। इन कक्षों के बाहर चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाबी अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 82 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 54342 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हर केंद्र पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इनकी मौजूदगी में ही स्टॉग रूम के डबल लॉक में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। साथ ही इनकी ही मौजूदगी में डबल लॉक खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। मोबाइल मिलने पर इसे दंडनीय अपराध माना जाएगा। किसी भी व्यक्ति को केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरान में होगी। इस बार स्कूल के प्रधानाचार्य के कक्ष की बजाय अलग से रूम में डबल लॉक वाला स्ट्रॉग रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें