फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक्सईएन कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मीटर बदलने के नाम पर किसानों के शोषण करने का आरोप लगाया। जर्जर लाइन व तार बदलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मोहल्ला फाजलपुर स्थित एक्सईएन कार्यालय पर आयोजित धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। किसानों ने मीटर बदले जाने के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया। मंडल सचिव गिरिराज सिंह ने कहा कि छुट्टा गोवंशीय पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। जिनसे निजात दिलाने के लिए उनको पकड़ कर गोशाला में भिजवाने की मांग उठाई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, अंकित कुमार, काले सिंह, इरफान, वेदपाल सिंह, भगवान सिंंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें