फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजयुमो के मंडल महामंत्री पर हमला, एक गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल महामंत्री आकाश कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की है। जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी राजवीर सिंह के बेटे आकाश कुमार भाजयुमो के मंडल महामंत्री हैं। 21 अक्तूबर को वह घर से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के अमर सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध पर अमर सिंह ने अर्जुन, अभिषेक और अभय के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया साथ ही मारपीट भी की। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना में आकाश घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर अमर सिंह, अर्जुन, अभिषेक और अभय के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अर्जुन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें