सैदनगली में मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक के दादा की तेरहवीं कार्यक्रम जाते लोगों को रोकती ?
- फोटो : JPNAGAR
सैदगनली(अमरोहा)। शोकसभा कार्यक्रम में घुसने को लेकर जमकर धक्कामुक्की हुई। जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रही। इस दौरान पुलिस की लापरवाही के चलते लोग बगैर तलाशी कार्यक्रम में घुस गए।
रविवार को सूबे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक के दादा के तेरहवीं शोकसभा कार्यक्रम में पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल दयानंद इंटर कॉलेज पहुंचे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों की भीड़ टूट पड़ी। भाजपा नेता हों या आम नागरिक सभी को बाहर पुलिस ने रोक लिया। जिसे लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस और लोगों के बीच जमकर धक्कामुक्की और झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। लोग आपाधापी कर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस की बड़ी चूक देखने मिली। धक्कामुक्की कर लोग शोकसभा स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी की तलाशी लेने की जरूरत नहीं समझी।