फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन है के तत्वाधान में जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का कार्यक्रम लोगों की सेवा के लिए किया गया है। रक्तदान एक महादान है। जिससे एक व्यक्ति की जान बचाकर परोपकार का कार्य किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेट का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम एक मील का पत्थर के समान साबित होगा। इस दौरान जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, चंद्रपाल खड़गवंशी, चंद्रपाल सैनी, जसवंत गुर्जर, बदन सिंह नागर, मोहित अग्रवाल, गुरबचन सिंह सिद्धू, सत्यदेव सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें