फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Tue, 23 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। घर के बाहर साे रहे भाजपा कार्यकर्ता नैन सिंह कश्यप पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उनको गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर इनायत निवासी नैन सिंह कश्यप भाजपा कार्यकर्ता है। वह रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे। इस बीच अज्ञात लोगों ने उनके सिर व चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की आवाज सुन भीतर सो रहा उनका बेटा दीपक बाहर आया लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।
परिजन नैन सिंह को रात में ही मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। नैन सिंह की पुत्रवधू बबीता कश्यप पहाड़पुर किसान सेवा सहकारी समिति की सभापति हैं और उनके बड़े पुत्र सीताराम एक जनप्रतिनधि के कैंप कार्यालय का काम संभालते हैं। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुत्र सीताराम की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें