अमरोहा। एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने सार रूप में नई शिक्षा नीति की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति भारतीयों पर थोपी गयी मैकाले की शिक्षा नीति को समाप्त करके भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देती है। इस शिक्षा नीति ने सम्पूर्ण शिक्षा को प्रभावित किया है। वह बतौर मुख्य अतिथि जेएस हिन्दू डिग्री कालेज में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने शिक्षकों को उनके कर्तव्यबोध कराते हुए नई शिक्षा नीति के व्यवहारिक पक्षों को उजागर किया। डॉ अशोक रुस्तगी ने बताया कि 34 वर्ष बाद लागू हुई यह शिक्षा नीति 21वीं सदी में भारत को प्रगति की ओर ले जाएगी। उन्होंने शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक प्राचार्य डॉ वी बी बरतरिया ने अंत मे सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। संवाद