फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक और समर्थकों पर घर कब्जाने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों पर तीन परिवारों ने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तीनों परिवारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। तीनों परिवार के लोगों ने कहा कि वह दबंगों के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालका वाली डगरौली गांव के रहने वाले नन्हे सिंह, हेतराम सिंह और जयप्रकाश अपने पत्नी और बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीनों परिवार के लोग डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों घर कब्जाने का आरोप लगाया। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों से हमसाज होने की बात कही। पीड़ित परिवार एक बैनर लेकर पहुंचे थे। जिस पर लिखा था कि तीन हिंदू परिवार भू-माफिया विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और उनके गुंडों की वजह से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं...। कहा कि आरोपी गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तीन परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। साथ ही घर से कब्जा नहीं हटाने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मैंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं कराया है, जो न्याय की बात है वही की है। शिकायत करने वाले लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूरे गांव में जाकर पता कर लो। दो लोग झूठ बोल सकते हैं लेकिन पूरा गांव झूठ नहीं बोल सकता। जिसने मकान बनाया है। उसके पास वर्ष 2005 का भूमि खरीदने का स्टॉप है। उसमें जो गवाह थे। वह भी अभी मौजूद हैं। मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रशासन से मांग करता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए, जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें