फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग हटाने को लेकर आमने सामने भाजपा नेता, वीडियो वॉयरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होर्डिंग हटाने को लेकर रविवार को भाजपा नेता आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ नोकझोंक भी हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा। दो सभासद भी वीडियो में दिख रहे हैं। यह भी भाजपा नेताओं के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। इसके पहले भी इन दोनों गुट में विवाद हो चुका है। एक पक्ष के लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग को लेेकर भाजपा नेताओं के बीच लड़ाई सतह पर दोबारा आ गई है। दरअसल होर्डिंग, फ्लैक्स और यूनिपोल का लाखों रुपये महीने का कारोबार है। यूनिपोल के जरिए कई बड़ी संस्थाओं से मोटी रकम वसूलते हैं। रविवार को एक भाजपा नेता कैलसा बाईपास के पास पहुंचें। उन्होंने होर्डिंग उतारना शुरू कर दिया। इस बीच दूसरे गुट को जानकारी मिली। वह भी साथियों के साथ आ धमके। होर्डिंग हटाने को लेकर एतराज जताया। इस बीच दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। सड़क किनारे विवाद देख राहगीर भी रुक गए। इसी बीच कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें