फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं विपक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। प्रदेश सरकार में पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाए हुए हैं। शुक्रवार को पूर्व सांसद हरीश नागपाल और देवेंद्र नागपाल की मां शांति देवी की रस्मपगड़ी में आए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाद में कार्यकर्ताओं से कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे के साझीदार बनें। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री साध्वी गीता प्रधान, दर्जा राज्यमंत्री जसवंत सैनी, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, बरेली के महापौर उमेश गौतम, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, गढ़ के विधायक कमल मलिक, नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान, मंडी धनौरा के चेयरमैन राजेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के पति भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, मुकेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी आदि के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों और व्यापारिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, महेश शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें