फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनी तो 350 रुपये होगा गन्ना मूल्य

Sun, 20 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हसनपुर में शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा) में केंद्रीय जल संरक्षण व जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान हाईवे स्थित होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गन्ने का का भाव सिर्फ 25 रुपये बढ़ा कर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गन्ना मूल्य साढ़े तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। पिछले चार पेराई सत्रों से एक भी रुपया गन्ना मूल्य में नहीं बढ़ाया गया। गन्ने में मामूली 25 रुपये की बढ़ोत्तरी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को लेकर निकले केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व राव इंद्रजीत सिंह शनिवार सुबह को गजरौला के हाइवे स्थित एक रिजॉर्ट में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नोट बंदी से आम लोगों को शुरू में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन कुछ दिनों में ही सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


संभल के किसी बैंक से प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री द्वारा अवैध रुपये निकालने की सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जल्द ही ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। कालाधन बाहर आना शुरू हो गया है। 

किसी भी बैंक कर्मी द्वारा यदि माफिया या कालाधान वालों से साठगांठ की गई, तो तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने जनपद अमरोहा में परिवर्तन यात्रा की सफलता पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। कहा कि पांच नवंबर को सहारनपुर से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा हवा की तरह चलती जा रही है।

चौबीस नवंबर को यह हवा लखनऊ पहुंचकर आंधी में बदल जाएगी। इस मौके पर बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी, जिपं सदस्य राजीव तरारा, गजरौला चेयरमैन हरपाल सिंह, हसनपुर चेयरमैन कालू उर्फ राकेश बंसल, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा, जिपं सदस्य रामपाल सिंह खड़गवंशी, अभिनव कौशिक, महेश प्रजापति, सुरेंद्र औलख आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें