फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों और बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, खुशी में झूमे

विज्ञापन
अमरोहा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते भाजपा - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त करने की पक्ष में भाजपा और बजरंदल कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारे लगाए। केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पार्टी कार्यालय एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से कार्यालय गूंज उठा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा के चुनावों में एजेंडे में अनुच्छेद 370 को हटाने का संकल्प रखा था। जिसके सरकार ने पूरा कर दिया है। इस दौरान जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा, राकेश वर्मा, शरद गर्ग, उदयगिरी गोस्वामी, प्रमोद गुप्ता, अवनीश शरण बंसल, सीमा रायजादा, सुमित धवन, विनीता सैनी, युद्धवीर सिंह, विनोद मौर्य, पूरन सिंह सैनी, राजपाल सैनी, रवि सक्सेना, राजेश आर्य, मुकेश सक्सेना, उत्तम पाल प्रजापति, मिथिलेश सैनी, डॉ. राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बजरंगदल कार्यकर्ता बंबूगढ़ चौराहे पर एकत्र हुआ। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने की घोषणा का जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकमल यादव ने कहा कि सभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बरसों पुरानी मेहनत रंग लाई। अब पूरे देश में एक ही कानून का राज होगा। देश से आतंकवाद और अलगाववाद समाप्त होगा। विभाग संयोजक राजेश राणा ने कहा कि पूर्व में खंडित हुए भारत को अखंड बनाने की ओर मोदी सरकार का यह पहला कदम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी संगठनों की आधी लड़ाई पूरी हो चुकी है। राम मंदिर और समान नागरिक संहिता अभी बाकी है। अनुच्छेद 370 हटाने से भारत के प्रत्येक धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाइयों को फायदा होगा। इस दौरान लोकेश यादव, जय सिंह, सुशील अग्रवाल, हरकेश राणा, कुशल चौधरी, अजय सैनी, डॉ. विनोद सैनी, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें