फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्षेत्र में लिंक मार्ग पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी वीरभान(38) पुत्र शिव कुमार शादी विवाह में फोटोग्राफर का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।भगवानपुर लिंक मार्ग पर कार की टक्कर से वह बुरी तरह से घायल हो गया। पास के निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटे छोड़े हैं। पत्नी एवं बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत होने का मामला जानकारी में है। हादसे के बाद कार को कब्जे में कर लिया गया है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें