गजरौला (अमरोहा)। पति व सास के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आई बिलासपुर निवासी महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गए। घटना को अंजाम चौपला चौकी के निकट दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला रामपुर के बिलासपुर के साहूकारा मोहल्ला निवासी विनीत रस्तोगी की नगर में फायर स्टेशन के सामने बहन रहती हैं। जिनके यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह शनिवार देर रात घर से चले। रोडवेज बस ने उनको रात करीब 12 बजेे चौपला के फ्लाईओवर के लक्ष्मी नगर सामने ढाल पर उतारा। जहां से वह पैदल ही चौपला की तरफ आ रहे थे। साथ में मां किरन रस्तोगी, पत्नी रोशनी रस्तोगी और दो बच्चे थे। पत्नी के हाथ में बैग था, जिसमें तीन हजार रुपये नकद, चश्मे, दवाइयां और चांदी के आभूषण रखे थे। उनका आरोप है कि जैसे ही वह एक ढाबे के निकट पहुंचे, इस बीच आए बाइक सवार दो युवक पत्नी के हाथ से बैग छीनकर भाग गए। राेशनी रस्तोगी ने शोर मचाया, लेकिन उस समय सड़क पर कोई नहीं था। वह चौपला चौकी पहुंचे। रिपाेर्ट दर्ज कराने के लिएए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।