फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला मार्ग पर बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर सुमाली निवासी पचपन वर्षीय मुलिया देवी शुक्रवार की देरशाम को बाइक सवार होकर अपने बेटे सुरेंद्र व विजय के साथ हसनपुर से गजरौला की दिशा में जा रही थी। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर हसनपुर की दिशा में पेट्रोल पंप के नजदीक गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मुलिया देवी की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बेटे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें