फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जायदाद के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे दो भाई छत से गिरे, छोटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर क्षेत्र के गांव मलकपुर में जायदाद के बंटवारे को लेकर दो भाई मकान की छत पर नशे की हालत में भिड़ गए। लड़ते हुए दोनों छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी किसान भीमसेन के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा शेर सिंह, उससे छोटा विक्रम सिंह, तीसरे नंबर का प्रेम शंकर और सबसे छोटा बेटा लाखन सिंह है। घर में जायदाद के बंटवारे को लेकर कई दिनों से भाइयों में मनमुटाव चल रहा था। लाखन सिंह (22) व प्रेमशंकर मकान की छत पर थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम नशे की हालत में दोनों भाई झगड़ने लगे। इस दौरान दोनों छत से नीचे पड़ीं ईंटों पर गिरकर घायल हो गए। परिजन दोनों को गांव के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने लाखन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमशंकर को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आदमपुर पुलिस भी गांव पहुंची लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। लाखन ने अपने पीछे एक मासूम बेटा छोड़ा है।
अपने बने हुए कमरे की मुंडेर तोड़ रहा था लाखन
ढबारसी। गांव मलकपुर में भीमसेन के चारों बेटे एक ही मकान में बने अलग-अलग कमरों में रहते थे। बताते हैं कि लाखन अपने कमरे से खुश नहीं था। वह उसे तोड़कर दोबारा बनाना चाहता था लेकिन परिवार के अन्य सदस्य उसे ऐसा करने से रोकते थे। बृहस्पतिवार की शाम लाखन ने नशे की हालत में छत पर पड़ी दो चारपाई तोड़ दीं। इसके बाद मुंडेर तोड़ने लगा। बड़े भाई प्रेमशंकर ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों में मारपीट हो गई। लड़ते-लड़ते दोनों छत से नीचे गिर गए। चारों भाइयों की खेती की जमीन अभी साझे में है। केवल घरों में उनकी पत्नी खाना अलग-अलग बनाती हैं।
विज्ञापन

लाखन की पत्नी है आठ माह की गर्भवती
ढबारसी। गांव मलकपुर निवासी लाखन की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। लाखन की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उस पर एक बेटा है। एक बच्चे की पहले मौत हो चुकी है। भीमसेन का कहना है कि चारों बेटों में बहुत प्यार था। कभी झगड़ा नहीं होता था, लेकिन कभी-कभी शराब के नशे में लाखन ही विवाद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें