फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। हसनपुर-रहरा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि पत्नी में बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर निवासी 35 वर्षीय किसान जितेंद्र पुत्र सोमनाथ अपनी पत्नी रूपवती व अपने 5 वर्षीय बेटे मोनू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शाहपुर कला रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। हसनपुर बुरावली मार्ग पर ईदगाह के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितेंद्र ने अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व दो बेटे छोड़े हैं। बताते हैं कि जितेंद्र हेलमेट नहीं लगा रखा था यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें