संभल हसनपुर मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पंडकी निवासी चंद्रसेन का इक्कीस वर्षीय बेटा आशीर्वाद रविवार शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम से उझारी आया था। देर शाम यहां से वापस लौट रहा था। उझारी से सैदनगली मार्ग पर डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।