गजरौला। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार कारपेंटर नईम की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई साहिल घायल हो गया। बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोलिया के रहने वाले दोनों भाई परिवार के साथ बकरीद मनाकर दिल्ली काम करने जा रहे थे। घायल साहिल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा शुक्रवार सुबह धनौरा मार्ग पर हुआ। बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोलिया निवासी नईम कारपेंटर थे। वह और उनका चचेरा भाई साहिल दिल्ली में काम करते थे। वह बकरीद पर घर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ बकरीद मनाई। शुक्रवार को दोनों भाई दिल्ली काम करने जा रहे थे। थाना क्षेत्र में धनौरा मार्ग पर कुमराला चौकी से करीब 500 मीटर दूर थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि नगर की तरफ से धनौरा की दिशा में ट्रक जा रहा था।
जिससे बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में नईम व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी में लेकर आई। यहां डॉक्टर ने कारपेंटर नईम को मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को रेफर कर दिया गया। हादसे में मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक हाथ नहीं लगा है।