फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 08 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर संजय कुमार (24) की मौत हो गई। संजय मजदूरी करने के बाद दो दोस्तों से साथ बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संजय कुमार थानाक्षेत्र के गांव पौरारा के रहने वाले थे। सोमवार शाम संजय कुमार बाइक से जसपाल और नरेश के साथ मजदूरी कर घर लौट रहे थे। रहरा पौरारा लिंक मार्ग पर सामने से आ रही स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
संजय की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। संजय की उपचार के दौरान मेरठ में मंगलवार सुबह को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव घर पहुंचा तो परिवार में शोक फैल गया। संजय की शादी नहीं हुई थी। वह अपने नौ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें