फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार नाईपुरा निवासी शोभित (30) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फीट ऊंचा उछल गया। हादसे के बाद कार सवार कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा सलारपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद की तरफ से एक कार दिल्ली की ओर जा रही थी। वह सलारपुर गांव के सामने पहुंची थी। इस बीच बाइक सवार युवक आ गया। वह मुरादाबाद की ओर जा रहा था। दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फीट ऊंचा उछल गया। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। मौका पाकर कार सवार कार को छोड़ कर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाइक व कार को कब्जे में लिया। शाम को मृतक की पहचान नाईपुरा निवासी शोभित पुत्र राम प्रसाद के रूप में की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार मुरादाबाद निवासी के नाम पंजीकृत है। उसको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें