फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को टक्कर मारी, कारपेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कारपेंटर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। वहीं, घायल की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए सीएचसी आ पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम यह दुर्घटना मंडी धनौरा मार्ग पर गांव अहरोला तेजवन थाना क्षेत्र के निकट हुई। मोहल्ला नाईपुरा निवासी अलीमुद्दीन (48) कारपेंटर का काम करता था। वह नौगांवा सादात निवासी साढ़ू जाबिर के साथ दूसरे साढ़ू से मिलने गांव शकूराबाद गया था। बताते हैं कि दोनों बाइक से गजरौला आ रहे थे। बाइक अलीमुद्दीन चला रहा था। अहरोला तेजवन के निकट पीछे से आई कार ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर गए। बाइक चालक अलीमुद्दीन ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में अधिक चोट लग जाने के कारण अलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जाबिर लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद घबराया चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने अलीमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। साथ ही जाबिर को रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए सीएचसी आ पहुंचे। बताते हैं कि मृतक के चार पुत्र एवं दो विवाहित पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें