फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक मिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव चौराहे पर रख लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। दढ़ियाल गांव में शनिवार रात बाइक मिस्त्री निजामुद्दीन मलिक (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद संभल के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर पुरानी रंजिश में मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दढ़ियाल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला।
विज्ञापन

गांव दढ़ियाल निवासी जलालुद्दीन का बेटा निजामुद्दीन मलिक (30) दढ़ियाल अड्डे पर बाइक मैकेनिक की दुकान करता था। निजामुद्दीन के भाई अलाउद्दीन ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे निजामुद्दीन रास्ते में जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक वहां आए और उनके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास करने लगे। निजामुद्दीन द्वारा विरोध जताने पर आरोपियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी और गला दबाने का भी आरोप है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकले।
घटना के बाद निजामुद्दीन की हालत तेजी से बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें संभल के अस्पताल ले गए, जहां देर रात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव लौट आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम करीब पांच बजे शव पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव दढि़याल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


तीन बच्चों के सिर उठा पिता का साया

-मृतक के परिवार में पत्नी जरीसा बेगम और तीन बच्चे हैं, दो बेटी व एक बेटा है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। निजामुद्दीन की मौत तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें